Lucknow CityUttar Pradesh

एमकेआईटीएम : बीबीए की छात्रा परलीन कौर ने बढ़ाया गौरव…यूनिवर्सिटी टॉपर बनीं

पर्यटन मंत्री व संस्थान के महानिदेशक ने दी बधाई, शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों की प्रतिबद्धता को सराहा

लखनऊ, 7 फरवरी 2026:

प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा संचालित मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान (एमकेआईटीएम) की छात्रा परलीन कौर ने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) टूरिज्म पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वो विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान पर रहीं। पांचवें सेमेस्टर में 80.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उन्होंने न सिर्फ अपने संस्थान बल्कि पूरे विश्वविद्यालय में टॉप किया है।

परलीन कौर सत्र 2023-26 के अंतर्गत बीबीए टूरिज्म की छात्रा हैं। एमकेआईटीएम लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थान है। उनकी इस सफलता को संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक माहौल और विद्यार्थियों की मेहनत का नतीजा माना जा रहा है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने परलीन कौर की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। साथ ही यह एमकेआईटीएम में दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है और एमकेआईटीएम जैसे संस्थान पर्यटन क्षेत्र के लिए सक्षम मानव संसाधन तैयार कर रहे हैं, जिससे उत्तर प्रदेश को पर्यटन के नक्शे पर और मजबूती मिल रही है।

Advertisement

महानिदेशक पर्यटन वेदपति मिश्रा ने कहा कि मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहा है। यहां विद्यार्थियों को पर्यटन और प्रबंधन से जुड़ा सैद्धांतिक ज्ञान देने के साथ-साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण पर भी खास जोर दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि संस्थान सामाजिक जिम्मेदारी को भी प्राथमिकता देता है और समय-समय पर नाविकों, ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि पर्यटन से जुड़ी सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर हो और सैलानियों को अच्छा अनुभव मिल सके।

ये भी पढ़ें  महिला विश्व कप 2025 की हीरो दीप्ति शर्मा पर यूपी पुलिस को गर्व, DGP से लेकर Commissioner तक हुए गदगद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link