Uttar Pradesh

रील बनाने के चक्कर में युवक की गर्दन हुई धड़ से अलग

आगरा, 20 अक्टूबर 2024:

मयंक चावला

Advertisement

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दर्दनाक हादसे में रील बनाने के चक्कर में एक युवक की गर्दन ही धड़ से अलग हो गया।

आगरा के थाना कोतवाली क्षेत्र नमक की मंडी स्थित जोहरी प्लाजा में कल एक युवक आशिक पुत्र सलीम निवासी अब्बास नगर थाना ताजगंज रील बनाते हुए चौथी मंजिल पर बने जाल को उठा रहा था तभी जाल युवक की गर्दन पर पड़ा। जिससे युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई।


युवक स्लो मोशन में रील बना रहा था। और जौहरी प्लाजा नमक की मंडी में संतोष राठौड़ नामक ज्वेलर्स के यहां काम करता था। युवक के परिजन शव को अपने साथ घर ले गए।

पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने के बाद पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ 2025: BJP विधायक स्वामी प्रवक्तानंद कल बनेंगे महामंडलेश्वर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link