Lucknow City

‘हैप्पी होली’ के जवाब में चाकू से ताबड़तोड़ वार… युवक की तड़प कर चली गई जान, थाने में हंगामा

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के बेगरिया गांव में वारदात, भाई-बहन पर हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ, भाई बहन अक्सर करते रहते थे झगड़ा-फसाद, गिरफ्तारी की मांग को लेकर तीन घंटे चला हंगामा, कई थानों की पुलिस पहुंची

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 5 मार्च 2026:

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में होली के दौरान एक मामूली बात से पहले कहासुनी हुई फिर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। युवक का झगड़ा पड़ोस में रहने वाले परिवार से हैप्पी होली कहने पर शुरू हुआ। इसी बात पर 21 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में आरोपी भाई-बहन को हिरासत में लिया गया है।

घटना बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बेगरिया गांव में हुई। यहां रहने वाला सूरज गौतम पेंटर का काम करता था। वह अपने घर के सामने रहने वाले मोहित तिवारी को होली की बधाई देने गया था। इसी दौरान दोनों के बीच होली की बधाई को लेकर कहासुनी हो गई और मामला अचानक बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान मोहित तिवारी और उसकी बहन शिवानी तिवारी ने सूरज पर हमला कर दिया। गुस्से में शिवानी ने चाकू से सूरज के पेट पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल सूरज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-05 at 9.36.38 AM (1)

Advertisement

घटना की खबर मिलते ही परिवार और पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग दुबग्गा थाने पहुंच गए और करीब तीन घंटे तक हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। हालात को देखते हुए पारा, नाका और काकोरी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने घटना के संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बताया जाता है कि सूरज अपने परिवार का इकलौता सहारा था। उसके कंधों पर पिता राजेंद्र और छोटे भाई शिवा की जिम्मेदारी थी। कुछ साल पहले उसकी मां का निधन हो चुका है। बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी भाई-बहन पहले भी मोहल्ले में दबंगई करते थे और छोटी-छोटी बातों पर विवाद व मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती थीं। कई बार इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी। फिलहाल इलाके में एहतियातन पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Image 2026-03-05 at 9.36.38 AM

ये भी पढ़ें  कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया वैभव : एक करोड़ से संवारा जाएगा लखनऊ का प्राचीन शिवधाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link