Hardoi City

होली मिलने आए दामाद व ससुरालियों ने जमकर कूटा… गाड़ी तोड़ी, वीडियो वायरल

सुरसा थाना क्षेत्र के बहरैया गांव की घटना, पत्नी की विदाई की बात पर शुरू हुआ विवाद, मारपीट व हंगामे में बंद रही गली में आवाजाही, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की

हरदोई, 6 मार्च 2026

सुरसा थाना क्षेत्र के बहरैया गांव में होली मिलने ससुराल पहुंचे एक युवक और उसके परिजनों को घर से बाहर निकालकर गली में जमकर पीटा गया। घटना का करीब 41 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अरवल थाना क्षेत्र के फदुल्लापुर गांव निवासी अतुल कुमार पर्व के बाद अपने माता-पिता और भाई के साथ होली मिलने ससुराल बहरैया गांव पहुंचे थे। अतुल के मुताबिक, ससुराल पहुंचने पर उनकी रिश्तेदार मायावती ने उन्हें घर में बैठा लिया और अन्य परिजनों को बुलाने की बात कही।

कुछ समय बाद उनके पिता राजेंद्र, माता केतुकी, भाई श्याम बाबू और विवेक के साथ ही भतीजे प्रशांत और मनोज भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और पत्नी प्रीति की विदाई को लेकर विवाद शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें:

पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने पत्नी की विदाई की बात कही तो ससुराल पक्ष नाराज हो गया। आरोप है कि इसके बाद कई लोगों ने मिलकर उनके और उनके परिजनों के साथ मारपीट की। इस दौरान उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया।

Advertisement

पीड़ित अतुल कुमार ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  Hardoi Bridge Accident: शारदा नहर पर बन रहे पुल का 70 फीट स्लैब गिरा, दो मजदूर गंभीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link