Lucknow City

मर्चेंट नेवी ऑफिसर के बंद पड़े घर में चोरी… जेवर नकदी के साथ ड्राई फ्रूट्स भी ले गए चोर

मोहनलालगंज स्थित मकान को बनाया निशाना, ऑफिसर की मुंबई में है तैनाती, घर मे रहता है भांजा

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 6 मार्च 2026:

मोहनलालगंज क्षेत्र में बंद पड़े एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने जेवर, नकदी और जरूरी कागजात सहित ड्राई फ्रूट्स तक समेट लिए। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने मकान मालिक को फोन पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

पुलिस के अनुसार मर्चेंट नेवी के चीफ ऑफिसर शैलेंद्र यादव का मकान डॉन बॉस्को इंस्टीट्यूट के पीछे मोहनलालगंज में है। वह मुंबई में तैनात हैं। फिलहाल उनके भांजे विशेष यादव इस मकान में रह रहे थे। विशेष एक निजी अस्पताल में सुपरवाइजर हैं और मूल रूप से कानपुर देहात के जैनपुर के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-06 at 4.19.10 PM

Advertisement

विशेष यादव ने पुलिस को बताया कि वह पिछले चार दिनों से घर से बाहर थे। इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे सामान को खंगाल दिया। पीड़ित के अनुसार चोर घर से लगभग दस लाख के सोने और चांदी के जेवर, करीब दस हजार रुपये नकद, मकान की रजिस्ट्री और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर चले गए। घर के कई दरवाजों के ताले भी टूटे मिले। चोर आधी बोरी में रखे ड्राई फ्रूट्स भी अपने साथ ले गए।

इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें  वेटलैंड संरक्षण में बड़ी छलांग : UP के 26 जिलों की 101 आर्द्रभूमियां हुईं नोटिफाइड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link