Lucknow CitySports

टी-20 विश्व कप फाइनल से पहले लखनऊ में जोश हाई, ‘रन फॉर इंडिया’ मैराथन में दौड़े क्रिकेट प्रेमी

लोहिया पथ स्थित 1090 चौराहे से हुई दौड़ में शहर के युवाओं, फिटनेस प्रेमियों, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने लिया हिस्सा, खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

लखनऊ, 8 मार्च 2026:

अहमदाबाद में आज होने वाले टी-20 विश्व कप फाइनल को लेकर राजधानी लखनऊ में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टीम इंडिया के समर्थन में क्रिकेट प्रेमियों ने सुबह लोहिया पथ स्थित 1090 चौराहे से एलएसजी रन फॉर इंडिया मैराथन में भाग लेकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

मैराथन का आयोजन लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से किया गया। इसमें शहर के युवाओं, फिटनेस प्रेमियों, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी धावक लखनऊ सुपर जायंट्स की नई जर्सी पहनकर टीम इंडिया के समर्थन में दौड़े।

मैराथन को तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया। 10 किलोमीटर की दौड़ सुबह 6:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। इसके बाद 5 किलोमीटर की दौड़ सुबह 7 बजे शुरू हुई, जबकि बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ सुबह 7:15 बजे आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

खास बात यह रही कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में महिला धावकों ने भी इस आयोजन में भाग लिया और टीम इंडिया के लिए शुभकामनाएं दीं। लखनऊ सुपर जायंट्स के मैनेजमेंट के अनुसार ‘एलएसजी रन फॉर इंडिया’ का उद्देश्य शहर के नागरिकों, युवाओं और परिवारों को एक मंच पर लाकर स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देना है।

Advertisement

मैराथन में शामिल क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि आज का दिन टीम इंडिया के नाम रहेगा। उनका मानना है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करके ट्रॉफी अपने नाम करेगी। कई प्रतिभागियों ने कहा कि वे मैच के दौरान लाइव अपडेट और वीडियो साझा कर टीम का मनोबल भी बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें  Bihar Election 2025: यूपी में रह रहे बिहार के वोटरों को चुनाव के दिन मिलेगा अवकाश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link