Lucknow City

लखनऊ को जाम से राहत : ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का कल राजनाथ सिंह व CM योगी करेंगे लोकार्पण

रक्षा मंत्री आज रात पहुंचेंगे लखनऊ, कल शाम तक हैं कई कार्यक्रम, कॉरिडोर के शुरू होने से शहर के करीब दो लाख लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद

लखनऊ, 12 मार्च 2026:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लंबे समय से प्रतीक्षित ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण का लोकार्पण अब शुक्रवार को होने जा रहा है। कई बार कार्यक्रम टलने के बाद आखिरकार केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

ग्रीन कॉरिडोर का दूसरा चरण समतामूलक चौराहे से निशातगंज होते हुए हनुमान सेतु तक और वहां से डालीगंज तक तैयार हो चुका है। इसके साथ ही आईआईएम रोड से पक्का पुल तक बने ग्रीन कॉरिडोर के पहले चरण का भी औपचारिक लोकार्पण किया जाएगा। इस कॉरिडोर के शुरू होने से शहर के करीब दो लाख लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 2.44.22 PM

ये भी पढ़ें:

दरअसल, इस परियोजना का उद्घाटन पहले 22 फरवरी को प्रस्तावित था लेकिन मुख्यमंत्री की अनुपलब्धता के कारण इसे 28 फरवरी तक टाल दिया गया। बाद में उस दिन रक्षा मंत्री के कार्यक्रम में बदलाव होने से कार्यक्रम फिर स्थगित करना पड़ा। अब उनके लखनऊ दौरे की पुष्टि के बाद उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अनुसार रक्षा मंत्री आज रात करीब आठ बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और एक पारिवारिक वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे। शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे वह शहर के सिटी मांटेसरी स्कूल की गोल्फ सिटी शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे राजाजीपुरम में विधायक योगेश शुक्ला के आवास और राजेंद्र नगर में पूर्व एमएलसी स्वर्गीय विंध्यवासिनी कुमार के आवास पर जाएंगे।

रक्षा मंत्री शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे समतामूलक चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन करने के बाद शाम लगभग साढ़े छह बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें  झांसी में ऑटो चालक बनेंगे विरासत के दूत... सुनाएंगे बुंदेलखंड की शौर्य गाथाएं, दी गई ये खास ट्रेनिंग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link