Lucknow City

सामूहिक विवाह समारोह बना उत्सव…जीवन-पथ पर एक साथ उतरे 90 नवविवाहित जोड़े

मलिहाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजन, विधायक जयदेवी कौशल व अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 12 मार्च 2026:

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को मलिहाबाद क्षेत्र के निजी लॉन में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 90 वर-वधू जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। मंत्रों की गूंज परिजन व रिश्तेदारों के जोश के बीच समारोह उत्सव में बदल गया।

समारोह में मंच पर सभी जोड़ों का स्वागत करते हुए विधायक जयदेवी कौशल ने आशीर्वाद देकर उनके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सरल, सम्मानजनक और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-12 at 2.51.49 PM

Advertisement

वक्ताओं ने कहा कि सरकार की इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अंतर्गत दुल्हन के खाते में सीधी धनराशि जमा की जाती है, साथ ही विवाह से जुड़ी आवश्यक सामग्री और अन्य खर्चों के लिए भी मदद दी जाती है। मलिहाबाद ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा, काकोरी ब्लॉक प्रमुख नीतू यादव और माल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम कुमार भी उपस्थित रहे। सभी ने समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने की बात कही।

ये भी पढ़ें  दिल्ली सराहनपुर हाइवे पर क्रेन से टकराई KTM, बाइक में लगी आग, बागपत में दो की जलकर मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link