Uttarakhand

UPSC में पहाड़ की बेटियों ने लहराया परचम… धामी ने उपहार देकर दी बधाई

किच्छा, काशीपुर और भीमताल की तीन बेटियों ने सिविल सेवा परीक्षा में पाई सफलता, परिवार और प्रदेश का बढ़ाया मान

योगेंद्र मलिक

खटीमा, 15 मार्च 2026:

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखंड की तीन बेटियों ने कामयाबी हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। किच्छा की शांभवी तिवारी, काशीपुर की प्रिया चौहान और भीमताल की सौम्या गर्ब्याल के चयन पर मुख्यमंत्री ने खटीमा स्थित अपने नगला तराई आवास पर उन्हें बुलाकर मुलाकात की और बधाई दी।

WhatsApp Image 2026-03-15 at 5.29.17 PM (1)

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बेटियों की मेहनत और लगन ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए भी बड़ी प्रेरणा है और बताती है कि मेहनत, अनुशासन और लगातार कोशिश से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर तीनों चयनित अभ्यर्थियों को शॉल, पुस्तक और उपहार देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भी बातचीत की और इस सफलता पर उन्हें भी मुबारकबाद दी।

Advertisement

वहीं जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से आयोजित अभियान में माउंट चंद्रभागा-13 (6264 मीटर) और माउंट चंद्रभागा-14 (6074 मीटर) की चढ़ाई टीम लीडर के रूप में सफलतापूर्वक पूरी की है। इस उपलब्धि पर उन्हें शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएम नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एएसपी उत्तम सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी और प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-03-15 at 5.29.17 PM

ये भी पढ़ें  यूपी में SIR पर सरकार को अखिलेश की सलाह, कहा...'जाति' का अतिरिक्त कॉलम शामिल हो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link