Uttarakhand

हेमकुंड साहिब यात्रा की तारीख तय…23 मई से श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे कपाट

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने की मुख्य सचिव आनंद बर्धन से मुलाकात, तैयारियों पर हुई चर्चा

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 16 मार्च 2026:

उत्तराखंड की प्रसिद्ध तीर्थ यात्रा हेमकुंड साहिब इस साल 23 मई से शुरू होगी। उसी दिन सुबह कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।सोमवार को सचिवालय में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन से मुलाकात कर यात्रा की तारीख की जानकारी दी। मुलाकात के दौरान यात्रा की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सहूलियत से जुड़े मुद्दों पर भी बात हुई।

बता दें कि हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचते हैं। यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन और ट्रस्ट की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सोमवार को हुई बैठक में आने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं देने को लेकर जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि प्रशासन की तरफ से हर जरूरी मदद दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा और दूसरी बुनियादी सुविधाओं पर खास ध्यान रखा जाए। इसके लिए स्थानीय प्रशासन को भी जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें  यूपी : राजकीय पक्षी सारस के संरक्षण को अहम कदम...मैनपुरी-इटावा में बनेगा 'सारस सर्किट'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link