Uttarakhand

विद्यालयी बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता : देहरादून का दबदबा, अंडर-14 में चम्पावत को हरा जीता खिताब

रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हुए सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले, सेमीफाइनल में नैनीताल को हराकर फाइनल में किया था प्रवेश, विजेता व उप विजेता टीमों को दी ट्रॉफी

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 18 सितंबर 2026ः

माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड के तहत रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में देहरादून की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। अंडर-14 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में देहरादून ने चम्पावत को शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पूरे मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, आक्रामक खेल और मजबूत रक्षापंक्ति का प्रदर्शन किया।

देहरादून की खिताबी जीत में टीम के कप्तान अनुराग सिंह का प्रदर्शन खासा प्रभावशाली रहा। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में देहरादून ने नैनीताल को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में चम्पावत ने अल्मोड़ा को 4-0 से करारी शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया। वहीं, तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में नैनीताल ने अल्मोड़ा को पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी एवं उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के टेक्निकल हेड मनोज नेगी ने ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:

प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में पहला सेमीफाइनल देहरादून और ऊधम सिंह नगर तथा दूसरा सेमीफाइनल पिथौरागढ़ और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के बीच खेला जाएगा। वहीं अंडर-17 वर्ग में पहला सेमीफाइनल देहरादून और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज तथा दूसरा सेमीफाइनल चम्पावत और पौड़ी के बीच होगा। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव सेमवल चंद्र और मैच कमिश्नर महेश्वर दास गुप्ता हैं। प्रतियोगिता में बृजेश नेगी, नरगिश इरफान, कामिनी धीमान, सुधा, संध्या, अमित कटारिया, वीरेंद्र, सुल्तान, सौरभ, शुभम, मुनीर, दीपक, रूपेन आदि रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, रुचिका बोरा, सोमू पंत, ज्योत्स्ना रावत, सुमंगला पोखरियाल और जान्हवी भट्ट, जिला खेल समन्वयक जयदेव रावत, रविन्द्र सिंह रावत, घनश्याम आर्य, प्रमोद रावत आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  धामी को बर्थडे के दिन कांग्रेस नेताओं का तोहफा, बोले- सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में देने की तैयारी

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link