Lucknow City

कथा में स्वदेशी व गौपालन का संदेश, शंकराचार्य नरेन्द्रानन्द बोले…हर घर-एक गाय से बचेगा गौवंश

निगोहां स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन, भंडारे में आसपास जिलों से श्रद्धालु पहुंचे

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 16 मार्च 2026:

निगोहां इलाके में चल रही धार्मिक कथा के दौरान सुमेरु पीठाधीश्वर शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने लोगों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने और गौपालन बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए लोगों को विदेशी चीजों से दूरी बनाकर स्वदेशी का इस्तेमाल करना चाहिए।

कथा के दौरान उन्होंने कहा कि अगर हर घर में कम से कम एक गाय का पालन हो तो गौवंश की रक्षा आसान हो जाएगी। इससे गायों के कटने की घटनाओं पर भी काफी हद तक रोक लग सकती है। प्रवचन के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि इन दिनों प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है और पुलिस उन्हें उनके ठिकानों तक पहुंचकर पकड़ रही है। इससे कानून व्यवस्था में सुधार दिख रहा है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-16 at 3.53.46 PM

Advertisement

उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। इसी वजह से उत्तर प्रदेश बेहतर स्थिति की तरफ बढ़ रहा है। सात दिन तक चली धार्मिक कथा के समापन पर सोमवार को कन्या भोज के बाद बड़े भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें गांव और आसपास के काफी लोग पहुंचे।

आयोजक कृष्ण प्रकाश शुक्ला व हरि प्रकाश शुक्ला ने बताया कि हनुमान मंदिर परिसर में सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया था। कथा शुरू होने से पहले इलाके में कलश यात्रा भी निकाली गई थी। समापन पर अमित शुक्ला, अंकित शुक्ला, समाजसेवी संजीव शुक्ला, दुर्गेंद्र मिश्रा, सुनील त्रिवेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित व लल्लन शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल पति पारुपल्ली कश्यप से लेगी तलाक, शादी के 7 साल बाद खुद की घोषणा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link