National

तेहरान पर ‘टारगेट स्ट्राइक’ का दावा : इजरायल बोला… अब ईरानी खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब को मार गिराया

अली लारीजानी और बसीज फोर्स प्रमुख सुलेमानी के बाद इजरायल का नया दावा, ईरान ने नहीं की पुष्टि, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

न्यूज डेस्क, 18 मार्च 2026:

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल ने एक और बड़ा दावा किया है। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि तेहरान में रातभर चले टारगेटेड हवाई हमले में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब को मार गिराया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक काट्ज ने यह बयान देते हुए कहा कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निर्देश पर की गई।

हालांकि, इस दावे पर ईरान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले इजरायल ने मंगलवार को ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और बसीज फोर्स प्रमुख गोलामरेजा सुलेमानी को मारने का भी दावा किया था। लगातार हो रहे इन हमलों ने क्षेत्र में हालात और ज्यादा विस्फोटक बना दिए हैं।

बताया जा रहा है कि यह हमला 28 फरवरी से शुरू हुए इजरायल-अमेरिका के संयुक्त अभियान का हिस्सा है जिसमें ईरान के कई शीर्ष नेताओं को निशाना बनाया गया। इजरायल का कहना है कि अब ईरान के किसी भी वरिष्ठ अधिकारी को बिना अतिरिक्त अनुमति के टारगेट किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

इस्माइल खातिब को 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने ईरान का खुफिया मंत्री नियुक्त किया था। 2022 में अमेरिका ने उन पर साइबर गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में प्रतिबंध भी लगाया था। इधर, ईरान ने इन हमलों के बावजूद अपने रुख में कोई नरमी नहीं दिखाई है।

Advertisement

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ कहा कि देश की राजनीतिक व्यवस्था मजबूत है और किसी भी नेता की मौत से सिस्टम प्रभावित नहीं होगा। वहीं, तुर्की ने इजरायल की कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ करार दिया है।

ये भी पढ़ें  पश्चिम विधानसभा में रक्षा मंत्री का जनसंवाद... समस्याएं साझा कीं, कार्यकर्ताओं से हुई खुली बातचीत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link