Sports

पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम… सेंसेक्स करीब 2000 अंक टूटा, निफ्टी 23200 के नीचे फिसला

रुपया भी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, एशियाई और अमेरिकी बाजारों में गिरावट से निवेशकों में घबराहट

बिजनेस डेस्क, 19 मार्च 2026:

गुरुवार को हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का सीधा असर भारतीय बाजार पर दिखा। प्री-ओपनिंग में ही बाजार पर दबाव दिखने लगा था और खुलते ही सेंसेक्स करीब 2000 अंक तक लुढ़क गया।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,953.21 अंक गिरकर 74,750.92 पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 580.05 अंक टूटकर 23,197.75 पर पहुंच गया। बाजार में बिकवाली का माहौल साफ नजर आया और ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में रहे। इस बीच रुपये में भी कमजोरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 49 पैसे गिरकर 92.89 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने वैश्विक बाजारों की चिंता बढ़ा दी है। ईरान के गैस उत्पादन क्षेत्र पर हमले और कतर की बड़ी एलएनजी सुविधा को निशाना बनाए जाने से ऊर्जा सप्लाई पर असर की आशंका गहरा गई है। इसी वजह से निवेशकों में घबराहट बढ़ी है।

ये भी पढ़ें:

मार्केट एक्सपर्ट मानते हैं कि खाड़ी क्षेत्र में बढ़ता तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। इससे ग्लोबल एनर्जी सप्लाई प्रभावित हो सकती है, जिसका असर महंगाई और बाजार दोनों पर दिखेगा। उधर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन महंगाई को लेकर चिंता जताई है। फेड चेयर जेरोम पॉवेल ने संकेत दिए हैं कि टैरिफ और ऊर्जा संकट के चलते दबाव बना रह सकता है। उनके रुख को सख्त माना जा रहा है, जिससे निवेशकों की सतर्कता और बढ़ गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  IND vs ENG 2025: टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट प्लेयर अवॉर्ड.. किसने जीता..?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link