Uttar Pradesh

किसानों के लिए संवेदनशील CM योगी : बारिश से फसलों को नुकसान की होगी भरपाई… दिए ये निर्देश

यूपी के सभी डीएम को फील्ड में उतरने का आदेश, राहत आयुक्त को सीधा समन्वय बनाने की जिम्मेदारी, किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं, समय से मुआवजा वितरण पर जोर

लखनऊ, 21 मार्च 2026:

यूपी में बेमौसम हुई बरसात को गंभीरता से लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा और फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर प्रभावित किसानों तक राहत पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को निर्देश दिए है कि वे स्वयं फील्ड में जाकर स्थिति का जायजा लें और प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का वास्तविक आकलन सुनिश्चित करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह प्रक्रिया केवल कागजी न होकर जमीनी हकीकत पर आधारित होनी चाहिए जिससे किसानों को सही और समय पर सहायता मिल सके।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राहत आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड स्तर पर कार्य कर रहे अधिकारियों से सीधा संपर्क बनाए रखें और सभी सूचनाएं समय पर शासन तक पहुंचाई जाएं। उन्होंने कहा कि समन्वय में किसी भी प्रकार की कमी राहत कार्यों में देरी का कारण नहीं बननी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

सीएम योगी ने विशेष रूप से निर्देश दिए हैं कि जैसे ही फसल क्षति का आकलन पूरा हो.वैसे ही मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी जाए। उन्होंने भुगतान प्रणाली को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत मिलनी चाहिए। योगी ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। श किसी भी आपदा में उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें  ट्रक में घुसी महाकुंभ जा रही मिनी बस, चालक की मौत, 21 श्रद्धालु घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link