Barabanki City

ऑटो में टप्पेबाजी की चौथी वारदात…सिक्योरिटी गार्ड बनी शिकार, पांच महिलाओं के गिरोह को दबोचा

गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर की हैं आरोपी महिलाएं, नकदी व आभूषण बरामद, भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर यात्रियों को बनाती थीं निशाना

बाराबंकी, 22 मार्च 2026:

ऑटो रिक्शा में टप्पेबाजी की ताबड़तोड़ वारदातों के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने पांच महिलाओं को अयोध्या हाईवे पर असैनी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के जेवर व उन्हें बेचकर मिले एक लाख 13 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

बता दें कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में शहर क्षेत्र में सीएमओ ऑफिस के पास लखपेड़ाबाग की शिक्षिका अलका श्रीवास्तव व आनंद भवन स्कूल के पास शिवपुरी निवासी निर्मला के साथ ई रिक्शा पर पहले से सवार महिलाओं ने ड्रामेबाजी कर चेन उड़ा दी थी। इसके बाद ताजी घटना 19 मार्च को बरेली जिले के किला क्षेत्र में मूलकपुर इलाके की रहने वाली तरन्नुम के साथ हुई।

वो इन दिनों नुमाइश मैदान में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रही हैं। 19 मार्च को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह बडेल चौराहे से नाका सतरिख के लिए ऑटो में बैठीं। रास्ते में दो महिलाएं आकर उनके पास बैठ गईं। कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि उनके पर्स में रखे 18 हजार रुपये गायब हैं। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी

ये भी पढ़ें:

इसी के बाद धरपकड़ की कोशिशें शुरू हुईं। पुलिस के असेनी मोड़ पर पकड़ी गई महिलाएं बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, बाजार और मेलों में सक्रिय रहती थीं। ये लोग बस और ऑटो में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बनाती थीं और मौका मिलते ही उनके पहने हुए जेवर या पर्स गायब कर देती थीं। गिरफ्तार महिलाओं में गोरखपुर की ऊषा, महराजगंज की राधिका, गोरखपुर की पिंकी, संतकबीरनगर की सुनीता और संतकबीरनगर की रजकला शामिल हैं।

Advertisement

सभी मिलकर वारदात को अंजाम देती थीं। तलाशी के दौरान दो लॉकेट, एक जोड़ी कान के टप्स और चोरी के जेवर बेचकर मिले 1,13,000 रुपये बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें  Barabanki News : देवा मेला का आगाज 27 से, सूफियाना शाम से जावेद अली की मेगा नाइट तक, दस दिन सजेंगीं खास महफिलें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link