Uttarakhand

कैबिनेट विस्तार के बाद धामी ने किया विभागों का बंटवारा…नए मंत्रियों को मिले अहम विभाग

मुख्यमंत्री ने कई प्रमुख विभाग अपने पास रखकर सुनिश्चित किया संतुलित कार्य संचालन, मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे पांच नए चेहरे

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 22 मार्च 2026:

उत्तराखण्ड में हाल ही में कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। नए मंत्री खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा अब अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे। मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री स्वयं सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, सूचना और जनसंपर्क कई अहम विभाग देखेंगे। इन विभागों को शासन संचालन की रीढ़ माना जाता है और इनके जरिए प्रशासनिक फैसले और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण रहता है।

ये भी पढ़ें:

नए मंत्रियों को ये विभाग मिले

– खजान दास: समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, भाषा विभाग

– भरत सिंह चौधरी: ग्राम विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग

– मदन कौशिक: पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन, जनगणना

– प्रदीप बत्रा: परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी

– राम सिंह कैड़ा: शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, जलागम प्रबंधन

राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से यह बंटवारा संतुलन और दक्षता पर फोकस माना जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा संवेदनशील विभाग अपने पास रखने से शासन की मुख्य कमान उनके नियंत्रण में बनी रहेगी, जबकि अन्य विभागों के जिम्मेदारियों का नए मंत्रियों को सौंपना कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास है।

ये भी पढ़ें  देहरादून में कोविड के तीन मामले मिलने पर प्रशासन अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग को तैयारी करने के निर्देश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button