Uttarakhand

लैंड पूलिंग योजना पर लगी मुहर: लोगों को मिलेगा रोजगार, बोर्ड बैठक में 25 प्रस्ताव मंजूर

गढ़वाल आयुक्त एवं एमडीडीए अध्यक्ष आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में हुए बैठक, पर्यटन व निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई विकास परियोजनाओं पर लिए गए अहम निर्णय

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 5 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की बोर्ड बैठक में देहरादून और मसूरी क्षेत्र के नियोजित विकास से जुड़े लगभग 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। गढ़वाल आयुक्त एवं एमडीडीए अध्यक्ष आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लैंड पूलिंग योजना, पर्यटन अवसंरचना, होटल, औद्योगिक भवन, रिटेल आउटलेट, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल और रेस्टोरेंट निर्माण जैसी विभिन्न विकास परियोजनाओं पर अहम निर्णय लिए गए। बोर्ड ने सभी प्रस्तावों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में 113वीं बोर्ड बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इसके बाद 114वीं बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल विभिन्न विकास प्रस्तावों पर चर्चा की गई। विकासनगर क्षेत्र के कल्याणपुर, परगना पछवादून में एमडीडीए द्वारा लैंड पूलिंग योजना के तहत खरीदी गई भूमि के प्रथम चरण के लिए तैयार तलपट का भू-उपयोग निःशुल्क परिवर्तित किए जाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। बोर्ड ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने की अनुमति प्रदान की। माना जा रहा है कि इस निर्णय से भविष्य में क्षेत्र के सुनियोजित शहरी विस्तार और आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने के लिए होटल, पर्यटन इकाइयों, औद्योगिक भवनों, रिटेल आउटलेट, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल और रेस्टोरेंट निर्माण से जुड़े कई प्रस्तावों पर भी बोर्ड ने सकारात्मक निर्णय लिए। अधिकारियों का मानना है कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से न केवल क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और आधुनिक शहरी सुविधाओं का विस्तार होगा। इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि तेजी से विकसित हो रहे देहरादून-मसूरी क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह नियोजित, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप हों। इसी उद्देश्य से प्रत्येक प्रस्ताव की तकनीकी समीक्षा के बाद ही स्वीकृति प्रदान की गई।

Advertisement

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय क्षेत्र के संतुलित एवं नियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि लैंड पूलिंग सहित विभिन्न विकास योजनाओं को गति मिलने से निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। एमडीडीए गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य संस्कृति के साथ विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आमजन को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
dehradun-mdda-board-approves-land-pooling-scheme-proposals (2)

एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि बोर्ड द्वारा स्वीकृत सभी प्रस्तावों पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक परियोजना की तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कर विकास कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में संयुक्त सचिव वित्त विजय कुमार, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक एसएम श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम सौरभ शर्मा, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, वित्त नियंत्रक संजीव कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, सीएम के नेतृत्व में निकली 'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा'

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link