Uttar Pradesh

नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा तोहफा : बहराइच में भरतपुर कॉलोनी बसाकर 136 परिवारों को नई जिंदगी

विस्थापितों को भूमि पट्टे, करोड़ों की सहायता राशि और बुनियादी सुविधाएं, मुख्यमंत्री बोले... यह नवरात्र का उपहार

बहराइच/लखनऊ, 25 मार्च 2026:

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच जिले के भरथापुर में वंचित और विस्थापित परिवारों को बड़ी राहत देते हुए करोड़ों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने यहां 136 विस्थापित परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टे वितरित किए और पुनर्वास बस्ती का नाम ‘भरतपुर कॉलोनी’ रखने की घोषणा की। उन्होंने इसे नवरात्र का विशेष उपहार बताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1.63 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की। साथ ही स्वीकृति पत्र, मुआवजा, शौचालय, मुख्यमंत्री आवास योजना की राशि और अन्य परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। कई लाभार्थियों को लाखों रुपये की आर्थिक सहायता मिली। उसमें संगीता को 16.98 लाख, आरती को 19.60 लाख, निर्मला देवी को 30.99 लाख, रानी देवी को 18.91 लाख और किशोरी देवी को 37.44 लाख रुपये शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026-03-25 at 5.40.39 PM

कार्यक्रम के दौरान भरथापुर निवासी मुन्ना लाल मौर्य ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए गांव की समस्याओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि उनका गांव तीन ओर से नदियों और एक ओर से जंगल से घिरा है। मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहा है। तहसील तक पहुंचने के लिए नाव से नदी पार करनी पड़ती थी। इससे करीब 60 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था।

उन्होंने यह भी बताया कि नदी के कटान से गांव की जमीन खत्म हो गई। इससे लोग भूमिहीन हो गए और रोजगार के साधन भी समाप्त हो गए। पिछले वर्ष नाव हादसे में 9 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया और पुनर्वास के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्वास स्थल पर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं जिससे लोग सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  हिंसा और तनाव के बीच ईरान में फंसे भारतीयों के लिए अलर्ट, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button