Unnao City

रिश्तेदार के दाह संस्कार से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत… उन्नाव में हुआ दर्दनाक हादसा

गंगा एक्सप्रेसवे की कनेक्टिंग रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 10 फीट दूर जा गिरे बाइक सवार, आरोपी चालक फरार, हरदोई के रहने वाले थे तीनों मृतक

प्रमोद पासी

उन्नाव, 25 मार्च 2026:

यूपी के उन्नाव जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। गंगा एक्सप्रेसवे की कनेक्टिंग रोड पर बेहटा मुजावर क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान हरदोई जिले के कासिमपुर क्षेत्र के अतिया गांव निवासी राजू राठौर (55), सिद्दकपुर निवासी रामबालक (50) और गढ़ी निवासी पवन कुमार (48) के रूप में हुई है। तीनों दोस्त एक रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होकर उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र से अपने गांव लौट रहे थे। मंगलवार देर रात जब वे रानीखेड़ा के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-25 at 5.07.52 PM

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद जोरदार आवाज हुई और मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे लेकिन तब तक तीनों की सांसें थम चुकी थीं। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही बेहटा मुजावर थाना प्रभारी मुन्ना कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे जहां रो-रोकर उनका बुरा हाल था। रामबालक की पत्नी राजेश्वरी पति का शव देखकर बेसुध हो गईं। पवन की पत्नी शांति के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पुलिस ने बताया कि फरार बोलेरो चालक की पहचान के प्रयास जारी हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  अंबेडकर जयंती पर निकली भीम शोभायात्रा... झांकियों में दिखी बाबा साहेब के संघर्ष की झलक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link