Lucknow CityUttar Pradesh

नवरात्रि पर मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे CM योगी, प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य व कल्याण के लिए प्रार्थना की

तुलसीपुर में दर्शन-पूजन के साथ व्यवस्थाओं का लिया जायजा, रामनवमी पर सुरक्षा और स्वच्छता के सख्त निर्देश, भीड़ प्रबंधन, पेयजल के साथ श्रद्धालुओं की सहुलियत पर विशेष जोर

लखनऊ/बलरामपुर, 25 मार्च 2026:

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ बुधवार को बलरामपुर जिले के तुलसीपुर स्थित देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां की आरती उतारी और प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य व कल्याण के लिए प्रार्थना की।

बहराइच में कार्यक्रम के बाद बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। आगामी रामनवमी के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, पेयजल, साफ-सफाई और चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर विशेष जोर दिया।

WhatsApp Image 2026-03-25 at 6.14.21 PM

इस अवसर पर महंत मिथिलेश नाथ योगी और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी उपस्थित रहे। दोनों ने मुख्यमंत्री के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री 11-12 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर आए थे और मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। नवरात्र के दौरान मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  सेहत का बजट बढ़ा, भरोसा भी: UP में 46,728 करोड़ का हेल्थ फोकस, आमजन पर कम हुआ स्वास्थ्य खर्च

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link