Varanasi

वाराणसी में पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़…अफवाहों के बीच सामान्य बनी है सप्लाई

कीमतों में वृद्धि की चर्चाओं से लोग टंकी फुल करा रहे, जमीन पर न कमी, न कोई आपात हालात दिखे

विकास गोंड

वाराणसी, 26 मार्च 2026:

पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर देशभर में चल रही चर्चाओं का असर अब वाराणसी में भी दिखने लगा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। पड़ताल के दौरान सरोजा पेट्रोल पंप पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। यहां बड़ी संख्या में लोग अपनी गाड़ियों में तेल भरवाते दिखे। कई लोग टंकी फुल कराने के लिए लाइन में लगे रहे।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से यह बात तेजी से फैल रही है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव हो सकता है। इसी वजह से लोग पहले से ही एहतियात बरतते हुए ज्यादा मात्रा में तेल भरवा रहे हैं। हालांकि, मौके पर मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और न ही किसी तरह का संकट बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-26 at 5.09.30 PM

Advertisement

इसके बावजूद लोगों के बीच अनिश्चितता का माहौल है। कई लोग यह मानकर चल रहे हैं कि आगे दाम बढ़ सकते हैं या सप्लाई प्रभावित हो सकती है, इसलिए वे पहले से ही तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल शहर में स्थिति सामान्य है, लेकिन अफवाहों और चर्चाओं के कारण पेट्रोल पंपों पर हलचल जरूर बढ़ गई है। पंप पर आए लोगों ने एहतियात के तौर पर टंकी फुल कराने की बात कही।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  भरे बाजार भाजपा नेता पर चलाई गोली...मुस्लिम युवक से चल रहा था विवाद, केस दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link