Sitapur City

लंच करने के बाद डॉक्टर ने की खुदकुशी…कनपटी चीर गई गोली, कमरे में मिला लाइसेंसी रिवॉल्वर

खैराबाद में क्लीनिक व सिविल लाइन इलाके में घर, पड़ोसियों के अनुसार अनबन के बाद बंद थी पत्नी से बोलचाल, सदमे में है पत्नी

सीतापुर, 27 मार्च 2026:

सिविल लाइन इलाके में शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. राजेंद्र चौधरी (69) ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी शक्ति चौधरी (65) दौड़कर कमरे में पहुंचीं और बेड पर खून से लथपथ अपने पति को देख चिल्ला पड़ीं। पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई।

डॉ. राजेंद्र चौधरी खैराबाद में क्लीनिक चलाते थे और बीएएमएस की डिग्री रखते थे। उनके बड़े बेटे दिवांश एयरफोर्स में डॉक्टर हैं और खड़गपुर में तैनात हैं, जबकि छोटे बेटे उत्तम लखनऊ में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। घटना के समय घर में दोनों बेटे मौजूद नहीं थे। पत्नी को गहरा सदमा लगा है और फिलहाल वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पड़ोसियों और नौकरानी सुनीता के अनुसार, दो दिन पहले डॉ. चौधरी और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों में बातचीत बंद हो गई थी।

WhatsApp Image 2026-03-27 at 3.47.52 PM

ये भी पढ़ें:

शुक्रवार दोपहर लंच के बाद डॉ. चौधरी अपने कमरे में चले गए थे। कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। पत्नी फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचीं तो उन्हें डॉ. चौधरी खून में लथपथ बेड पर पड़े मिले। पास ही रिवॉल्वर पड़ा था और गोली कनपटी से होकर गुजर चुकी थी। पुलिस ने रिवॉल्वर कब्जे में लिया है, जिसमें एक गोली अटकी हुई मिली। फॉरेंसिक टीम ने कमरे में मौजूद साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी की देखभाल के लिए एक महिला सिपाही तैनात की गई है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  पीएम मोदी ने किया एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट पंबन रेलवे ब्रिज का उद्घाटन, रामेश्वरम से फिर शुरू हुई रेल सेवा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button