Sitapur City

शराब पीने के दौरान झगड़ा… बड़े भाई ने छोटे को मारी तीन गोलियां, फायरिंग से गांव में दहशत

सीतापुर के महोली क्षेत्र में वारदात, पारिवारिक विवाद बनी हमले की वजह, आरोपी फरार, घायल का हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

सीतापुर, 4 अप्रैल 2026:

महोली कोतवाली इलाके के कैमहरा रघुवर दयाल गांव में पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले महोली सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गांव के रहने वाले नन्हे मिश्रा (40) और उनके छोटे भाई चुम्मन बाबू (36) साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। गुस्से में आए नन्हे ने फायरिंग कर दी। चुम्मन को तीन गोलियां लगीं, जो पेट, कमर और हाथ में जा धंसीं। गोली लगते ही वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। परिवार के लोगों के मुताबिक भाइयों के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। करीब 15 साल पहले पिता बाबू मिश्रा की मौत के बाद से पांचों भाइयों में अक्सर झगड़े होते रहे हैं। 31 मार्च को गार्गी मेला पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग को लेकर भी दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस आरोपी नन्हे मिश्रा की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें:

READ MORE

Advertisement

ये भी पढ़ें  मासूम को घसीटते ले गई कार...मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने महिला शिक्षिकाओं को बंधक बनाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link