Gorakhpur

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद…बीमार बच्चे के इलाज का दिया भरोसा

गोरखनाथ मंदिर में सुबह से लगी रही भीड़, अफसरों को मौके पर दिए सख्त निर्देश, श्रावस्ती की महिला की गुहार पर तुरंत कार्रवाई, आयुष्मान कार्ड बनवाने के आदेश

गोरखपुर, 16 अप्रैल 2026:

योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अफसरों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए।

जनता दर्शन में श्रावस्ती से आई एक महिला ने अपने बीमार बच्चे के इलाज के लिए मदद मांगी। बच्चे की हालत देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने महिला से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। जवाब में कार्ड न बनने की बात सामने आई तो उन्होंने तुरंत भरोसा दिलाया कि इलाज में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी।

WhatsApp Image 2026-04-16 at 10.34.10 AM

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला का आयुष्मान कार्ड जल्द बनवाया जाए। साथ ही बच्चे के इलाज के लिए विवेकाधीन कोष से मदद देने को कहा। जिलाधिकारी के जरिए इलाज का पूरा इस्टीमेट शासन को भेजने के भी निर्देश दिए गए।

जनता दर्शन के दौरान महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने लोगों को बैठाया गया था। मुख्यमंत्री खुद उनके पास पहुंचे, आराम से बात सुनी और प्रार्थना पत्र लिए। हर मामले को संबंधित विभाग के अफसरों को भेजते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

अपराध और जमीन कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि लोगों की समस्याओं पर तुरंत संवेदनशीलता दिखे और समाधान में देरी न हो। कार्यक्रम में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारा, चॉकलेट दी और उनका हालचाल पूछा।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  जनता दर्शन : फरियादियों से मिले सीएम, कहा... सुरक्षित माहौल देना सरकार का दायित्व

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button