Uttarakhand

भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में मीडिया के लिए तैयार हो रहा भवन…सुविधाजनक होगा सत्र कवरेज

विधानसभा परिसर में ठहरकर मिलेगी कवरेज की सुविधा, रोजाना अप-डाउन से मिलेगा छुटकारा

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 17 अप्रैल 2026:

गैरसैंण के भराड़ीसैंण परिसर में विधानसभा सत्र के दौरान पत्रकारों के ठहरने की स्थायी व्यवस्था कर दी गई है। धामी सरकार की ओर से मीडिया कर्मियों के लिए अलग भवन तैयार किया गया है, जहां सत्र चलने तक आवास की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

अब तक पत्रकारों को कालेश्वर क्षेत्र से अप-डाउन कर सदन की कार्यवाही कवर करनी पड़ती थी, जिससे समय और संसाधनों की दिक्कत होती थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मीडियाकर्मी भराड़ीसैंण परिसर में ही रुक सकेंगे और सीधे विधानसभा सत्र की कवरेज कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें:

इस फैसले से रिपोर्टिंग ज्यादा सुगम और समयबद्ध होने की उम्मीद है। साथ ही, सत्र के दौरान होने वाली कार्यवाही और सरकारी योजनाओं की जानकारी तेजी से आमजन तक पहुंच सकेगी। सरकार के इस कदम को पत्रकारों के कामकाज को ध्यान में रखते हुए अहम माना जा रहा है।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  किरण रिजिजू पहुंचे लखनऊ, कहा...मनरेगा में रोजगार नहीं लूट की गारंटी थी इसलिए जी राम जी लाए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link