Entertainment

बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ की ठीक-ठाक शुरुआत…‘धुरंधर 2’ अब भी मजबूत

पहले दिन दो अंकों में कमाई के बावजूद रफ्तार औसत, ‘डकैत’ की कमाई घटी, हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भी अब लाखों में सिमटी

एंटरटेनमेंट डेस्क, 18 अप्रैल 2026:

शुक्रवार को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि पेड प्रिव्यू से 3.50 करोड़ रुपये पहले ही आ चुके थे। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 15.75 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

हालांकि ओपनिंग डे पर दो अंकों में कमाई के बावजूद फिल्म का प्रदर्शन बजट के हिसाब से औसत माना जा रहा है। करीब 120 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म से बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी। अब नजर वीकेंड के कलेक्शन पर टिकी है।

दूसरी तरफ ‘धुरंधर 2’ रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई है, मगर रफ्तार अभी कायम है। 30वें दिन फिल्म ने 2.70 करोड़ रुपये कमाए। इससे पहले 29वें दिन इसका कलेक्शन 3.40 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म का कुल कलेक्शन 1105.84 करोड़ रुपये हो चुका है।

ये भी पढ़ें:

‘डकैत’ की बात करें तो फिल्म की रफ्तार लगातार कमजोर होती जा रही है। आठवें दिन शुक्रवार को फिल्म ने 1.02 करोड़ रुपये कमाए, जबकि एक दिन पहले इसका कलेक्शन 1.40 करोड़ रुपये था। फिल्म अब तक 29.47 करोड़ रुपये ही जुटा सकी है। हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ का हाल भी अब ठंडा पड़ता दिख रहा है। 23वें दिन शुक्रवार को फिल्म ने 94 लाख रुपये का कलेक्शन किया। भारत में इसका कुल कलेक्शन 60.88 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की जगह सहेली को पहना दी वरमाला, गुस्साई दुल्हन ने थप्पड़ मार तो़ड़ दी शादी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link