Varanasi

काशी विश्वनाथ धाम : अन्नक्षेत्र में PNG सप्लाई की शुरुआत…सुरक्षित हुई रसोई की भोजन व्यवस्था

श्रद्धालुओं के लिए बनने वाले भोजन में आएगी निरंतरता, रसोई संचालन होगा आसान, पारंपरिक ईंधन से छुटकारा, स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ेगा धाम का बड़ा अन्नक्षेत्र

विकास गोंड

वाराणसी, 18 अप्रैल 2026:

काशी विश्वनाथ धाम के टेढ़ीनीम स्थित अन्नक्षेत्र में अब भोजन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यहां पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG कनेक्शन परियोजना की शुरुआत की गई। इससे भोजन व्यवस्था सुधरने के साथ प्रदूषण से भी छुटकारा मिलेगा।

परियोजना गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के सहयोग से शुरू की गई है। अन्नक्षेत्र में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार होता है। ऐसे में अब PNG कनेक्शन लगने से रसोई संचालन ज्यादा सुरक्षित और सुचारु होगा। गैस की लगातार उपलब्धता से खाना बनाने में रुकावट नहीं आएगी, जिससे व्यवस्था पहले से बेहतर होगी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-18 at 11.06.10 AM

पारंपरिक ईंधन के मुकाबले PNG को ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। इससे आग या दुर्घटना का खतरा कम रहता है। साथ ही यह साफ ईंधन है, जिससे धुआं और प्रदूषण भी कम होगा। बड़े स्तर पर भोजन बनाने वाली जगहों के लिए इसे बेहतर विकल्प माना जाता है।

इस परियोजना से अन्नक्षेत्र की कार्यप्रणाली में भी सुधार आएगा। रसोई में काम करने वाले कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी और समय की बचत भी होगी। श्रद्धालुओं तक भोजन पहुंचाने की प्रक्रिया ज्यादा व्यवस्थित हो सकेगी। इस मौके पर GAIL के महाप्रबंधक सुशील कुमार, गौरी शंकर मिश्रा, सुरेश तिवारी, उदित सिन्हा, कलाधर नारायण, नवाजिश, प्रवीण सिंह और चंदन समेत कई लोग शामिल हुए।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के पांच टुकड़े कर गोबर में दबाया, 16 दिन बाद ऐसे खुला राज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button