Hardoi City

कुत्ते को बचाने में पेड़ से टकराई बाइक…भड़की आग में पिता की जलकर मौत, बेटा व भाई घायल

तड़के फसल कटवाकर खेत से घर लौटते वक्त हुआ हादसा, जलती बाइक में फंस गया था पिता, 14 साल का बेटा और छोटा भाई अस्पताल में भर्ती

नितेश चन्द्र शुक्ला

हरदोई, 18 अप्रैल 2026:

कोतवाली देहात इलाके में पूरा बहादुर गांव के पास शनिवार तड़के करीब तीन बजे दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने की कोशिश में बाइक बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई, जिसमें एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं उसका बेटा व भाई घायल हो गया। दोनों सदमे में हैं। हॉस्पिटल में दोनों का इलाज चल रहा है।

हादसे में लाइन पुरवा निवासी अमित की मौके पर ही मौत हो गई। उसका 14 साल का बेटा रचित और छोटा भाई शनि, उम्र करीब 20 साल, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-18 at 2.36.27 PM (1)

Advertisement

बताया जा रहा है कि अमित अपने गांव हरियावां से गेहूं की फसल कटवाकर तड़के अपने बेटे और भाई के साथ बाइक से शहर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में आग लग गई और अमित उसकी चपेट में आ गया। बताया गया कि टक्कर लगने के बाद क्षतिग्रस्त हुई बाइक में अमित फंस गया था।

दर्घटना में झटका लगने से रचित व सनी पहले गिरने से आग की चपेट में आने से बच गए। चोट लगने के बावजूद आखों के सामने अमित को जलते देख दोनों सदमे में आ गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Love Affair Tragedy: शादी के चार महीने बाद प्रेमिका संग की खुदकुशी, पेड़ पर लटके मिले शव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link