Hardoi City

Love Affair Tragedy: शादी के चार महीने बाद प्रेमिका संग की खुदकुशी, पेड़ पर लटके मिले शव

इसी साल फरवरी में हुई थी युवक की शादी, गांव की किशोरी से चल रहा था उसका प्रेम संबंध, रविवार सुबह दोनों के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले, देहरादून से चार दिन पहले घर आया था युवक

हरदोई, 28 जून 2026:

हरदोई जिले के हरियावां थाना इलाके के बेला गांव में रविवार सुबह एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय अंकुल और 17 वर्षीय सुभाषिनी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। युवक की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी।

जानकारी के मुताबिक अंकुल देहरादून में सब्जी का कारोबार करता था। चार दिन पहले ही वह गांव लौटा था। गांव में उसके घर से करीब 70 मीटर दूर रहने वाली सुभाषिनी से उसका लंबे समय से प्रेम संबंध बताया जा रहा है।

शनिवार रात हल्की बूंदाबांदी के दौरान अंकुल घर से निकल गया। परिवार को लगा कि वह मवेशियों के बाड़े में सोने गया होगा। रविवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं आम बीनने खेत पहुंचीं तो उन्होंने आम के पेड़ की एक ही डाल पर दोनों के शव लटके देखे। सुभाषिनी ने दुपट्टे का फंदा लगाया था, जबकि अंकुल रस्सी के सहारे लटका मिला।
hardoi-love-affair-tragedy-married-man-minor-lover-suicide-hanging (2)

सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। अंकुल की पत्नी गोल्डी भी घटनास्थल पहुंची और पति का शव देखकर बदहवास हो गई। सूचना पर हरियावां थाना पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

थानाध्यक्ष बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिले में लगातार दो दिनों के भीतर प्रेमी युगलों की मौत की दूसरी घटना सामने आने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बता दें कि इससे पूर्व थाना कछौना क्षेत्रांर्तगत ग्राम चौरा में सरवन व उसकी प्रेमिका कुंती ने अपने घर में फांसी लगा ली है। सरवन की शादी हो चुकी थी उसके 3 बच्चे है।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button