Entertainment

साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026, कहा… लंबा सफर बाकी, देश के लिए करना है बड़ा काम

भुवनेश्वर में हुए ग्रैंड फिनाले में 30 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता खिताब, मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, तीन महीने की तैयारी से हासिल की सफलता

एंटरटेनमेंट डेस्क, 19 अप्रैल 2026:

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब साध्वी सतीश सैल ने अपने नाम कर लिया है। भुवनेश्वर के KIIT में आयोजित 61वीं मिस इंडिया प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में उन्होंने देशभर से आई 30 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। इस मुकाबले में राजनंदिनी फर्स्ट रनरअप रहीं, जबकि अद्वैता सेकंड रनरअप बनीं।

खिताब जीतने के बाद साध्वी सैल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पल उनके लिए किसी सपने जैसा है। उन्होंने कहा कि वह खुद को बेहद कृतज्ञ महसूस कर रही हैं और इस मौके को पूरी ईमानदारी के साथ आगे लेकर जाएंगी। अब उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को गौरवान्वित करना है।

WhatsApp Image 2026-04-19 at 10.25.26 AM

ये भी पढ़ें:

साध्वी ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों के साथ उनका अच्छा तालमेल रहा। उनके मुताबिक, यह सफर सिर्फ जीत का नहीं बल्कि सीख और दोस्ती का भी रहा। उन्होंने कहा कि बाकी प्रतिभागी भी उनके लिए किसी विजेता से कम नहीं हैं।

Advertisement

अपनी तैयारी को लेकर साध्वी ने कहा कि उन्होंने महज तीन महीने पहले ही इसकी शुरुआत की थी। इस दौरान फैकल्टी और आयोजकों का पूरा सहयोग मिला, जिसने उनके आत्मविश्वास को मजबूत किया। मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उन्होंने कहा कि वह बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी सच्चाई के साथ निभाएंगी और देश का नाम ऊंचा करने की कोशिश करेंगी।

फर्स्ट रनरअप राजनंदिनी ने भी कहा कि यह उनके सफर की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि मेहनत का हर अनुभव उन्हें आगे बढ़ने की दिशा देता है और वह आने वाले मौकों के लिए तैयार हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  मिस यूनिवर्स के मंच पर चमकी भारत की मनिका, आखिर उनका गाउन क्यों बना हुआ है चर्चा का विषय?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link