Business

शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम…सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल 100 डॉलर के पार पहुंचा, ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट का असर, शुरुआती कारोबार में ज्यादातर शेयर लाल निशान में

बिजनेस डेस्क, 23 अप्रैल 2026:

गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स खुलते ही 800 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 200 अंकों से अधिक नीचे आ गया। बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में बिकवाली तेज हो गई और निवेशकों में घबराहट दिखी।

सेंसेक्स अपने पिछले बंद 78,516 के मुकाबले गिरकर 77,983 पर खुला और जल्द ही 823 अंक टूटकर 77,693 तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी 24,378 के मुकाबले 24,202 पर खुला और फिसलकर 24,134 के स्तर तक आ गया।

गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय हालात रहे। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड करीब 8 फीसदी चढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया, जिससे बाजार का माहौल बिगड़ गया।

ये भी पढ़ें:

विदेशी बाजारों से भी कमजोर संकेत मिले। अमेरिकी बाजार का पिछला सत्र गिरावट में बंद हुआ था, वहीं एशियाई बाजारों में भी दबाव दिखा। जापान का निक्केई करीब 650 अंक टूटा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग लगभग 300 अंक नीचे रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी करीब 1 फीसदी गिरा।

Advertisement

शुरुआती कारोबार में ज्यादातर शेयर दबाव में रहे। निफ्टी पर इंटरग्लोब एविएशन, एसबीआई लाइफ, एशियन पेंट्स और एमएंडएम में गिरावट दर्ज हुई। टेक महिंद्रा, एमएंडएम और अन्य शेयर भी नुकसान में कारोबार करते दिखे। मिडकैप शेयरों में अशोक लेलैंड और डिक्सन टेक्नोलॉजी में भी गिरावट रही। बाजार खुलते ही करीब 1000 से ज्यादा शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए, जिससे साफ है कि निवेशकों का सेंटीमेंट फिलहाल कमजोर बना हुआ है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  692 अरब डॉलर पार पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व! जानिए आपको क्या मिलेगा इसका फायदा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link