Entertainment

लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज पर बैन की मांग… हाईकोर्ट पहुंचा विवाद, कल होगी सुनवाई

पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने डॉक्यू सीरीज को लेकर जनहित याचिका दायर की, युवाओं पर असर को बताया मुद्दा, सीरीज की रिलीज 27 अप्रैल को प्रस्तावित, ओटीटी नियमों पर भी उठे सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, 23 अप्रैल 2026:

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित बताई जा रही डॉक्यू सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब को लेकर विवाद तेज हो गया है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने इस सीरीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि सीरीज में गैंगस्टर की छवि को जिस तरह दिखाया गया है, वह गलत संदेश दे सकती है। दावा किया गया है कि इसका असर खासकर युवाओं पर पड़ सकता है और अपराध की सोच को बढ़ावा मिल सकता है। साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट रिलीज से पहले प्री-सर्टिफिकेशन की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं और इसके लिए सख्त नियम बनाने की मांग की गई है।

मामले की सुनवाई 24 अप्रैल को हाईकोर्ट में होनी है, जबकि इस डॉक्यू सीरीज की रिलीज 27 अप्रैल को तय बताई जा रही है। इससे पहले भी इस प्रोजेक्ट को लेकर विरोध सामने आ चुका है और कई स्तर पर रोक लगाने की मांग उठती रही है।

यह डॉक्यू सीरीज युवाओं के गैंगस्टर बनने की वजहों, अपराध की मानसिकता और समाज पर इसके असर को केंद्र में रखकर बनाई गई बताई जाती है, जिसे लेकर अब कानूनी विवाद गहरा गया है।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  मैं एक्टर नहीं हूं ...नवाजुद्दीन ने ऐसा क्या किया कि उमड़े दर्शक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link