SportsUttar Pradesh

UP में खेल क्रांति : 5 नए स्टेडियम से बदलेगी तस्वीर, अब हर जिले से निकलेंगे चैंपियन!

योगी सरकार का विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं पर फोकस, प्रदेश के गाजीपुर में स्टेडियम लगभग तैयार, हापुड़ में 70% काम पूरा, चंदौली, संभल और शामली में चल रहा निर्माण

लखनऊ, 24 अप्रैल 2026:

यूपी में खेल और खिलाड़ियों को नई उड़ान देने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। प्रदेश को जल्द ही 5 नए अत्याधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम मिलने जा रहे हैं। ये खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को बड़े प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने का रास्ता भी आसान करेंगे।

प्रदेश के 71 जिलों में फिलहाल 84 स्पोर्ट्स स्टेडियम संचालित हैं। गाजीपुर, चंदौली, हापुड़, संभल और शामली में नए स्टेडियमों का निर्माण तेजी से चल रहा है। इनमें गाजीपुर का स्टेडियम लगभग 99.9 प्रतिशत तैयार हो चुका है। अब सिर्फ कुछ तकनीकी कमियों को दूर किया जाना बाकी है। हापुड़ में निर्माण कार्य 70 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। संभल में 26 प्रतिशत काम हुआ है। शामली में निर्माण शुरू हो चुका है और चंदौली में टेंडर प्रक्रिया जारी है।

Sports Revolution in UP 5 New Stadiums Unveiled (1)

ये भी पढ़ें:

गाजीपुर को छोड़कर बाकी चार जिलों में इन परियोजनाओं को वर्ष 2025-26 में मंजूरी मिली है। सरकार का लक्ष्य इन सभी स्टेडियमों को जल्द पूरा कर खिलाड़ियों को समर्पित करना है जिससे उन्हें अपने ही जिले में आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकें।

Advertisement

इन स्टेडियमों को सिर्फ खेल मैदान तक सीमित नहीं रखा जा रहा बल्कि इन्हें मल्टी-स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां मल्टीपर्पज हॉल, स्विमिंग पूल, बैडमिंटन और टेनिस कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, जिम, हॉकी और फुटबॉल मैदान तथा एथलेटिक्स ट्रैक जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रदेश के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह के अनुसार सरकार का उद्देश्य प्रदेश में मजबूत खेल अवसंरचना तैयार करना है। इससे खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन और प्रशिक्षण मिल सकेगा। सीएम योगी के मार्गदर्शन में इन परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

सरकार का मानना है कि जब खिलाड़ियों को अपने जिले में ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तो उनकी प्रतिभा निखरेगी। वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। ये स्टेडियम खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के साथ प्रदेश को खेल मानचित्र पर नई पहचान भी दिलाएंगे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  सीएम ने किया पुलिस बैडमिंटन व टेनिस प्रतियोगिता का आगाज, कहा...खेलों को नई उड़ान दे रहा यूपी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link