Lucknow City

अखिलेश यादव का पुतला फूंकते झुलसीं BJP विधायक को देखने पहुंचे खुद सपा मुखिया

अस्पताल पहुंचकर अखिलेश ने जाना अनुपमा जायसवाल का हाल, बहराइच में प्रदर्शन के दौरान हुआ था हादसा, लखनऊ में इलाज जारी

लखनऊ, 28 अप्रैल 2026:

बहराइच में विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा मुखिया का पुतला दहन करते समय आग की चपेट में आकर झुलसीं पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल का हालचाल जानने के लिए अखिलेश यादव मंगलवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक लोकसभा में गिरने के विरोध में बहराइच में आयोजित प्रदर्शन के दौरान अन्य लोगों के अनुपमा जायसवाल भी सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर रही थीं। इसी दौरान अचानक आग भड़क गई और वह उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में झुलसने के बाद उन्हें तुरंत लखनऊ रेफर किया गया। यहां मेदांता अस्पताल में उनका इलाज जारी है। उनकी हालत को लेकर डॉक्टर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

मेदांता पहुंचे अखिलेश यादव ने विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और चिकित्सकों से उपचार की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल भी अस्पताल पहुंचीं और उन्होंने भी डॉक्टरों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कई गंभीर मामलों में न्याय अधूरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने लोगों को बचाने में लगी है जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है। उन्होंने मांग की कि पीड़ितों को न्याय मिले और पार्टी कार्यकर्ताओं पर दर्ज कथित झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। मालूम हो कि अनुपमा जायसवाल भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं। योगी सरकार के पिछले कार्यकाल में मंत्री भी रह चुकी हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  23 को निकाय चुनाव के दिन अब पूरे प्रदेश में अवकाश, पहले केवल निकाय क्षेत्रों के लिए थी व्यवस्था

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link