Uttarakhand

रोमियो लेन बार विवाद : एनएसयूआई का हंगामा… पुलिस मुख्यालय पर पुतला फूंका

आईजी की कथित मौजूदगी को लेकर छात्रों ने उठाए सवाल, ऑपरेशन प्रहार पर दोहरे मापदंड का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 28 अप्रैल 2026:

रोमियो लेन स्थित एक बार में देर रात तक नियमों के उल्लंघन और आईजी गढ़वाल की कथित मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसी मुद्दे पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और आईजी का पुतला फूंक कर विरोध जताया।

जिलाध्यक्ष हिमांशु रावत की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के बाहर नारेबाजी की। संगठन के नेताओं ने कहा कि एक तरफ पुलिस ‘ऑपरेशन प्रहार’ के नाम पर बार और क्लबों पर सख्ती दिखा रही है, दूसरी तरफ खुद बड़े अफसरों पर सवाल उठ रहे हैं। उनका कहना था कि इस तरह के मामलों से पुलिस की साख पर असर पड़ता है। हिमांशु रावत ने मांग रखी कि पूरे प्रकरण की खुली जांच हो, आईजी को तुरंत सस्पेंड किया जाए और उनकी संपत्तियों की भी जांच कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.22.33 PM

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। विरोध में डीएवी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, डीबीएस के छात्रसंघ अध्यक्ष हर्ष राणा, सौरव सेमवाल, नितिन, कबीर मलिक, मयंक रावत, दक्ष मुकेश, ऋतिक, अभिनव, आकर्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मामला सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय पहले ही आईजी और एसएसपी से रिपोर्ट मांग चुका है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  IPL 2026 : बारिश ने बिगाड़ा खेल... केकेआर-पंजाब मुकाबला रद्द, दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button