Uttarakhand

केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन पर घमासान… बीकेटीसी अध्यक्ष के खिलाफ पुरोहितों का प्रदर्शन

धाम परिसर में गूंजे मुर्दाबाद के नारे, आम श्रद्धालुओं को हो रही दिक्कत का आरोप, व्यवस्था पर उठे सवाल

योगेंद्र मलिक

देहरादून/केदारनाथ, 1 मई 2026:

केदारनाथ धाम में शुक्रवार को वीआईपी दर्शन व्यवस्था को लेकर तीर्थ पुरोहितों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ पुरोहितों ने मंदिर परिसर में नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए।

प्रदर्शन कर रहे पुरोहित वीआईपी गेट बंद करो व अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। उनका कहना है कि धाम में लगातार वीआईपी कल्चर बढ़ रहा है, जिससे आम श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनका आरोप है कि घंटों लाइन में खड़े श्रद्धालु इंतजार करते रह जाते हैं, जबकि खास लोगों को सीधे दर्शन कराए जा रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ रही है।

WhatsApp Image 2026-05-01 at 3.04.32 PM

तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि केदारनाथ धाम आस्था का केंद्र है, जहां सभी के लिए एक जैसी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि अगर वीआईपी व्यवस्था पर रोक नहीं लगी तो विरोध और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए धाम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में प्रशासन और मंदिर समिति के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और पुरोहितों से बातचीत की। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे विवादों की वजह बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच गलत संदेश जाता है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button