Lucknow City

लखनऊ दौड़ा ग्रीन मिशन के लिए… युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने भरी सेहत व पर्यावरण की हुंकार

एलडीए की पहल पर आयोजित ग्रीन रन में दिखा महिलाओं का भी जोश, 3.5 किमी फन रेस ने जगाई फिटनेस और हरित जागरूकता

लखनऊ, 3 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह ग्रीन रन के जरिए फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संगम देखने को मिला। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ हजार से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और हरित सोच का मजबूत संदेश दिया।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 10.55.09 AM

नवनिर्मित ग्रीन कॉरिडोर पर झूलेलाल वाटिका से न्यू डालीगंज ब्रिज तक आयोजित 3.5 किलोमीटर की यह फन रेस सिर्फ दौड़ नहीं बल्कि जागरूकता का अभियान बनकर उभरी। सुबह की ठंडी और खुशनुमा हवा में प्रतिभागियों का जोश देखते ही बन रहा था।

प्रतियोगिता को चार श्रेणियों 18 से 30 वर्ष, 30 से 50 वर्ष, 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और युगल दौड़ में विभाजित किया गया था। खास बात यह रही कि युगल दौड़ में बड़ी संख्या में जोड़ों ने भाग लिया जिसने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 10.54.41 AM

सुबह 5 बजे से ही प्रतिभागियों का जुटान झूलेलाल वाटिका में शुरू हो गया था। दौड़ से पहले योग और जुम्बा जैसी फिटनेस गतिविधियों ने माहौल को ऊर्जावान बना दिया। इसके बाद सुबह 6 बजे फ्लैग ऑफ के साथ ग्रीन रन की औपचारिक शुरुआत हुई।

आयोजन के दौरान प्रतिभागियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। पूरे रूट पर चार हाइड्रेशन प्वाइंट बनाए गए जहां शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। पुलिस बल, चिकित्सकों की टीम और एम्बुलेंस हर स्थिति से निपटने के लिए तैनात रहे। ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक डायवर्जन भी लागू किया गया।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 10.55.09 AM (1)

दौड़ पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
यह ग्रीन रन स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को एक नई दिशा देने वाला मजबूत कदम माना जा रहा है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button