Lucknow City

₹18 हजार मानदेय के बाद ‘सम्मान’ का ऐलान, 5 मई को गोरखपुर से योगी सरकार का बड़ा शिक्षा संदेश

प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों को मिलेगा सम्मान, मुख्यमंत्री योगी करेंगे संवाद, पूरे प्रदेश में एक साथ होंगे कार्यक्रम

लखनऊ, 3 मई 2026:

यूपी में शिक्षामित्रों को लेकर योगी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मानदेय बढ़ाकर ₹18,000 प्रतिमाह करने के बाद अब सरकार उन्हें सम्मानित करने जा रही है। इस पहल की शुरुआत 5 मई को गोरखपुर से होगी। सीएम योगी राज्यस्तरीय भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षामित्रों से मुख्यमंत्री सीधा संवाद भी करेंगे। खास बात यह है कि इस आयोजन को प्रदेशव्यापी स्वरूप दिया गया है। कार्यक्रम के समानांतर सभी जिलों में भी आयोजन किए जाएंगे। इससे लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्र इस पहल से जुड़ सकेंगे।

सरकार द्वारा गत एक अप्रैल से लागू की गई नई व्यवस्था के तहत अब परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को ₹18,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के 13,597 और समग्र शिक्षा के 1,29,332 शिक्षामित्र शामिल हैं। अप्रैल माह से ही उन्हें बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलना शुरू हो चुका है। इससे उनके आर्थिक सशक्तीकरण को मजबूती मिली है।

ये भी पढ़ें:

सरकार का मानना है कि शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था की बुनियाद को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें सम्मान देना जरूरी है। यह पहल शिक्षामित्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को भी नई दिशा देगी।

Advertisement

यह कार्यक्रम सरकार की शिक्षा सुधार के प्रति प्रतिबद्धता का बड़ा संकेत माना जा रहा है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और मुख्यमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा। इसके साथ ही सभी जनपदों में होने वाले समानांतर कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और शिक्षामित्रों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ से एग्जाम देने आया युवक... चाचा समेत सडक हादसे में गंवाईं जान, परिजनों का हंगामा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link