Lucknow City

शताब्दी एक्सप्रेस से सिगरेट स्मगलिंग का भंडाफोड़, चारबाग में 38 लाख की खेप जब्त

फोन कवर और जींस के नाम पर मंगाई गई थीं 3.84 लाख सिगरेट, पार्सल पैकेट ले जाते समय एक को दबोचा, याहियागंज में खपाने की थी तैयारी

लखनऊ, 3 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिगरेट स्मगलिंग के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत की गई इस कार्रवाई में करीब 38.40 लाख रुपये कीमत की 3.84 लाख सिगरेट बरामद की गई हैं।

आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के लीज पार्सल की सघन जांच की। जांच के दौरान 560.2 किलोग्राम वजन के 16 पार्सल पैकेट संदिग्ध पाए गए। जब इन्हें खोला गया तो भीतर भारी मात्रा में सिगरेट भरी मिलीं।

जांच में खुलासा हुआ कि तस्करों ने बेहद शातिर तरीके से पार्सल बुकिंग के दौरान सिगरेट की जगह फोन कवर, जींस और प्लास्टिक सामान दर्ज कराया था जिससे किसी को शक न हो। क्योंकि रेलवे नियमों के अनुसार ट्रेन में सिगरेट ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

ये भी पढ़ें:

सटीक सूचना पर आरपीएफ टीम ने पार्सल गेट के बाहर कार्रवाई करते हुए हुसैनगंज निवासी आसिफ खान को रंगे हाथों 16 पार्सल पैकेट ले जाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि यह पूरा माल अनुज महेश्वरी नामक व्यक्ति का है। वह किसी भी तरह का वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।

Advertisement

बरामद सिगरेट दो ब्रांड की सुपरमिंट और क्रश मिंट फिल्टर हैं। आरपीएफ ने दोनों ब्रांड की एक-एक डिब्बी नमूने के रूप में अलग कर बाकी खेप को सील कर जब्त कर लिया है। आरपीएफ के अनुसार यह खेप याहियागंज बाजार में खपाने की तैयारी थी। फिलहाल मामले में रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से राजधानी में सक्रिय तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  योगी ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- सपा ने किया था उनका अपमान, ये P से पाकिस्तान भी बता देंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link