Uttarakhand

केदारनाथ में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड सैलाब…12 दिन में 3 लाख पार दर्शन का आंकड़ा

कपाट खुलने के बाद लगातार बढ़ रही भीड़, एक दिन में 23 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, प्रशासन अलर्ट मोड में, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई निगरानी

राजकिशोर तिवारी

रुद्रप्रयाग, 4 मई 2026:

केदारनाथ धाम यात्रा इस बार रफ्तार पकड़ चुकी है। कपाट खुलने के महज 12 दिन के भीतर ही दर्शन करने वालों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है। पहाड़ों के मुश्किल रास्तों के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं दिख रहा।

22 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से रविवार 3 मई की शाम तक 3,08,085 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। रविवार को अकेले 23,784 लोगों का आगमन दर्ज किया गया। इससे साफ हो गया है कि यात्रा को लेकर लोगों में गहरी आस्था है और व्यवस्थाएं भी असरदार साबित हो रही हैं।

ये भी पढ़ें:

यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों पर पेयजल, इलाज, ठहरने और सफाई की व्यवस्था लगातार बेहतर की जा रही है। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें चौबीस घंटे तैनात हैं, ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो।

Advertisement

बदलते मौसम और पहाड़ी जोखिम को देखते हुए भूस्खलन वाले इलाकों में खास नजर रखी जा रही है। SDRF, DDRF और NDRF की टीमें अलर्ट पर हैं। कंट्रोल रूम से पूरी यात्रा की निगरानी की जा रही है, जिससे जरूरत पड़ते ही तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।डीएम विशाल मिश्रा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि तय गाइडलाइन का पालन करें और प्रशासन का सहयोग बनाए रखें, ताकि यात्रा बिना बाधा के चलती रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड को बड़ी सौगात : केदारनाथ-हेमकुंड साहिब रोपवे प्रोजेक्ट को कैबिनेट की मंजूरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link