National

PM मोदी की झालमुड़ी का असर! झाड़ग्राम सहित क्षेत्र की 4 सीटों पर BJP की बल्ले-बल्ले

पश्चिम बंगाल में झाड़ग्राम से भवानीपुर तक सियासी पारा हाई, शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब, TMC मुकाबले में डटी

न्यूज डेस्क, 4 मई 2026:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर बढ़त बनाती नजर आ रही है। वह बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचती दिख रही है। हालांकि टीएमसी भी कड़े मुकाबले में बनी हुई है। इससे तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है।

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चर्चित झालमुड़ी खाने वाली झाड़ग्राम सीट पर भाजपा ने मजबूत बढ़त बनाई हुई है। झाड़ग्राम के साथ इलाके की बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम सीटों पर भी भाजपा आगे चल रही है। झाड़ग्राम से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी कांत साव करीब 30 हजार वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरी तरफ टीएमसी के मंगल सारेन लगभग 8000 वोट पीछे चल रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-05-04 at 11.52.30 AM

ये भी पढ़ें:

वहीं, हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुरुआती रुझानों में झटका लगता दिखा जहां उनके प्रतिद्वंदी सुवेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए थे। दूसरी ओर पानीहाटी सीट पर आरजी कर रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को बढ़त मिलती नजर आई जिसने इस चुनाव को और भावनात्मक व चर्चित बना दिया है।

इस बार का बंगाल चुनाव अब तक के सबसे आक्रामक चुनावों में गिना जा रहा है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। इससे किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को खत्म करने की कोशिश की गई है। राज्य के 2,926 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होना है।

हालांकि मतदान 23 और 29 अप्रैल को पूरा हो चुका है, लेकिन फाल्टा सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान होना है। इससे अंतिम तस्वीर में थोड़ा बदलाव संभव है। फिलहाल पूरे देश की नजरें बंगाल के नतीजों पर टिकी हैं। अगर रुझान नतीजों में बदलते हैं तो राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 30 लाख रुपये के थे इनामी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link