Lucknow City

खराब मौसम में भी जनता दर्शन… सीएम ने सुनी फरियाद, त्वरित समाधान का दिया भरोसा

तेज आंधी और बदले मौसम के बीच भी नहीं रुका जनता दर्शन, दूर-दराज जिलों से पहुंचे लोग, हर शिकायत पर मौके पर ही दिए निर्देश

लखनऊ, 4 मई 2026:

मुख्यमंत्री ने आज खराब मौसम के बीच लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना। उन्हें भरोसा दिया कि शासन आपकी शिकायतों के प्रति संवेदनशील है आपकी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। इसके लिए अफसरों को हिदायत भी दी।

CM Yogi Holds Janata Darshan Community Engagement (1)

सोमवार को खराब मौसम के बीच जनता दर्शन में शिकायतों के दूर होने का भरोसा लेकर कई जिलों से लोग पहुंचे। सीएम एक-एक कर सबके पास गए। उनका शिकायती पत्र लिया उनसे बात की और नजदीक खड़े अफसरों को बताया कि क्या करना है। सीएम ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक जन-समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाई जाए।

ये भी पढ़ें:

जनता दर्शन में महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी रही। कई महिलाएं घरेलू, जमीन और सुरक्षा से जुड़े मामलों को लेकर पहुंचीं, जबकि कुछ लोग स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी समस्याएं लेकर आए। सीएम ने सभी को धैर्यपूर्वक सुना और भरोसा दिलाया कि हर शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई होगी। मौसम सुधरने तक हर फरियादी को आवास में रोके रखा गया।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  UP में वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का बड़ा सवाल : पीलीभीत में 13,150 वोटरों के नाम बदलने का आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link