Varanasi

काशी के घाट पर ‘झालमुड़ी जश्न’…बंगाल रुझानों पर BJP महिला कार्यकर्ताओं में जोश

शंखध्वनि के बीच पीएम मोदी की तस्वीर थामकर मां गंगा की आरती उतारी, एक-दूसरे को खिलाई झालमुड़ी, सैलानियों ने भी चखा स्वाद

विकास गोंड

वाराणसी, 4 मई 2026:

बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझान सामने आते ही वाराणसी के घाटों पर भी हलचल तेज हो गई। सोमवार को चौसठठी घाट पर शंख गूंजे। मां गंगा की आरती उतारने के बाद भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने ‘झालमुड़ी पार्टी’ कर जश्न मनाया।

घाट पर मौजूद रीना पात्रों, काकुली भट्टाचार्य, सुनीता आचार्य, रिया बैनर्जी और अनीता चक्रवर्ती ने एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। दरअसल बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा झालमुड़ी खाने के बाद यह स्नैक चर्चा में आया था। उसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए काशी में इसे जश्न के तौर पर अपनाया गया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-04 at 2.26.50 PM

Advertisement

घाट पर जमा हुईं महिलाओं ने थाली सजाकर मां गंगा की आरती उतारी फिर नमो पार्वती का उद्घोष गूंजा। एक साथ शंख बजाए गए। महिलाएं हाथों में मोदी की तस्वीर लिए हुईं थीं। पूजा अर्चना के बाद बर्तनों में झालमुड़ी तैयार की गई और सभी ने बारी-बारी से इसका स्वाद चखा। इस कार्यक्रम के दौरान आसपास मौजूद लोग भी रुककर नजारा देखते रहे। कई स्थानीय लोग और पर्यटक इस जश्न में शामिल हुए और झालमुड़ी का जायका लिया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  त्रिपुरा : अवैध रूप भारत की सीमा में घुस रहे दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link