Varanasi

काशी विश्वनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु…चैत्र नवरात्रि व राम नवमी पर हुए भव्य आयोजन

पूजन, हवन और कन्या पूजन से भक्तिमय माहौल, श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक दर्ज की सहभागिता, न्यास ने किए विशेष इंतजाम

विकास गोंड

वाराणसी, 27 मार्च 2026:

चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि और राम नवमी के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन हुए। मंदिर न्यास ने विधिवत पूजन और हवन संपन्न कराया। इस दौरान मंदिर परिसर में स्थापित देवी स्वरूप कलश का भी श्रद्धापूर्वक पूजन किया गया।

ये भी पढ़ें:

मंदिर के शास्त्रियों ने शास्त्रोक्त विधि-विधान के अनुसार हवन कुंड का निर्माण कर पूरे अनुष्ठान का संचालन किया। श्रद्धालुओं ने हवन में भाग लेकर अपनी आस्था दिखाई। मंदिर परिसर जय माता दी के उद्घोष से गूंजता रहा, जिससे माहौल भक्तिमय और दिव्य बन गया।

पूजन और हवन के बाद कन्या पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर न्यास द्वारा कन्याओं का आदरपूर्वक स्वागत किया गया, उन्हें चुनरी ओढ़ाई गई, दक्षिणा दी गई और चरण धोकर सम्मानपूर्वक स्थान ग्रहण कराया गया। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया गया।

WhatsApp Image 2026-03-27 at 5.56.25 PM

वहीं राम नवमी के अवसर पर रामदरबार श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की पूजा-अर्चना भी की गई। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम का स्मरण कर उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
मंदिर न्यास ने सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए थे। इस दौरान सुबह से शाम तक भारी भीड़ जुटी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  मिल्कीपुर उपचुनाव 2025: वोटिंग और नतीजों की तारीख घोषित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button