Varanasi

स्टेडियम में गूंजा ‘पीएम सर थैंक्यू’… मोदी के 4400 दिन पूरे होने पर खिलाड़ियों का जश्न

परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में जुटे प्लेयर्स, सिगरा स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी और गांजारी क्रिकेट स्टेडियम का किया जिक्र, खेलो इंडिया को बताया गेम चेंजर, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने कहा, बेहतर सुविधाओं से निखर रहीं प्रतिभाएं

विकास गोंड

वाराणसी, 11 जून 2026:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4400 दिन पूरे होने पर गुरुवार को उनके संसदीय क्षेत्र स्थित परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री का पोस्टर बनाकर स्टेडियम का कई बार चक्कर लगाया और खेल क्षेत्र में हुए बदलावों को याद किया।

राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरम्या पाठक, प्रीति पटेल और स्नेहा चौहान ने कहा कि खेलो इंडिया योजना ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बड़ा मौका दिया है। उनके मुताबिक अब खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग, आधुनिक सुविधाएं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के अधिक अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बनने वाले नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी का लाभ भी इस वर्ष से खिलाड़ियों को मिलने लगेगा।

ये भी पढ़ें:

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभय कुमार दुबे और अंशु रजक ने कहा कि बीएचयू और यूपी कॉलेज में खेलो इंडिया योजना के तहत शुरू हुई गतिविधियों से खिलाड़ियों को काफी फायदा हुआ है। इससे युवा खिलाड़ियों को अपने खेल कौशल को निखारने का बेहतर मंच मिला है।

खिलाड़ियों ने गांजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी उल्लेख किया। उनका कहना था कि स्टेडियम का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसके शुरू होने के बाद वाराणसी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों के साथ आईपीएल मैचों की मेजबानी का भी अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में खेल सुविधाओं के विस्तार से वाराणसी के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के नए अवसर मिले हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  खिलाड़ियों को मिलेगी इंडोर मिनी स्टेडियम की सौगात... आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button