Varanasi

वाराणसी में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश के पुतलों पर फूटा गुस्सा

लहुराबीर में चप्पलों से पीटकर जताया विरोध, बोलीं- महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में मिलना चाहिए उनका उचित हक

विकास गोंड

वाराणसी, 22 अप्रैल 2026:

लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयक के गिरने के बाद सियासी पारा लगातार चढ़ा हुआ है। इसी कड़ी में बुधवार को वाराणसी में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ तीखी नाराजगी भी जाहिर की।

चेतगंज क्षेत्र के लहुराबीर में प्रदर्शन उस समय और उग्र हो गया जब कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के प्रतीकात्मक पुतलों को चूड़ियां पहनाकर चप्पलों से पीटा। इसके बाद पुतलों का दहन कर विरोध जताया गया। इस दौरान कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण भी हो गया। हालांकि स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-22 at 2.43.21 PM

भाजपा नेत्रियों ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में उनका उचित हक मिलना चाहिए। उनका आरोप था कि राजनीतिक मतभेदों के चलते महिलाओं से जुड़े अहम मुद्दे प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कहा कि अब चुप रहने का समय नहीं है।

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि समाज में समान भागीदारी सुनिश्चित करने का माध्यम है। उनका मानना है कि यदि महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक अवसर दिए जाएं तो देश के विकास को नई दिशा मिल सकती है।

इस प्रदर्शन में महिला मोर्चा की महानगर मंत्री ऊषा सिंह, साधना सिंह, नेहा कक्कर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुलेखा सिंह, केतकी रंजन शर्मा, सारिका गुप्ता, विभो सिंह, अनीसा शाही, किरण पांडेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहीं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  बुजुर्गों को मिलेंगी विश्वस्तरीय इलाज सुविधाएं, 150 करोड़ के नेशनल सेंटर फॉर एजिंग का CM ने किया निरीक्षण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button