Uttarakhand

देहरादून में बंगाल जीत का जश्न… भाजपा दफ्तर पहुंचे धामी, ढोल-नृत्य के साथ मना उत्सव

महिला मोर्चा ने बंगाल के पारंपरिक नृत्य से मन मोहा, नेताओं ने जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत से जोड़ा, मुख्यमंत्री धामी पहुंचे कार्यक्रम में, मंच पर छाई रही झालमुड़ी, प्रदेश अध्यक्ष ने संघर्ष में जान गंवाने वालों को किया याद, कहा-गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 4 मई 2026:

पश्चिम बंगाल में भाजपा की चुनावी सफलता के बाद देहरादून में पार्टी दफ्तर में जश्न का माहौल दिखा। प्रदेश मुख्यालय में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, नारे लगाए और पारंपरिक बंगाली अंदाज में नृत्य कर खुशी जाहिर की। इस दौरान धामी ने चुनावी सफलता को जीत की झालमुड़ी का स्वाद बताया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जीत पर बधाई दी। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है, इसमें उत्तराखंड की भी अहम भागीदारी है। यह जीत की झालमुड़ी का स्वाद है। जिसमें जनता का विश्वास और भाजपा का साथ है। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस नतीजे को जनता के भरोसे की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम देश के बदलते मिजाज को दिखाता है।

ये भी पढ़ें:

Bengal Win Celebration in Dehradun CM Dhami Speaks (1)

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक कमल का असर नजर आ रहा है। उनके मुताबिक बंगाल में कार्यकर्ताओं ने लंबे समय तक मुश्किल हालात में काम किया, उसी का नतीजा अब सामने आया है।

महेंद्र भट्ट ने बंगाल में राजनीतिक संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की पकड़ का नतीजा है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी इसे महिलाओं, युवाओं और आम लोगों के भरोसे की जीत बताया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  कर्णप्रयाग निहंग विवादः प्रतिनिधिमंडल धामी से मिला, निष्पक्ष जांच का भरोसा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link