Ayodhya

सरयू में समा गए तीन दोस्त… बस्ती से जन्मदिन मनाने आए थे अयोध्या, तलाश जारी

लक्ष्मण घाट पर सुबह स्नान के दौरान हुआ हादसा हुआ, एक युवक को जल पुलिस ने सुरक्षित बचाया लिया, जबकि अन्य की तलाश में एसडीआरएफ और गोताखोर कई घंटे से सर्च ऑपरेशन में जुटे

अनिल निषाद

अयोध्या, 7 मई 2026:

सरयू नदी में गुरुवार सुबह नहाने के दौरान तीन युवक डूब गए। हादसा लक्ष्मण घाट पर सुबह करीब सात बजे हुआ। मौके पर तैनात जल पुलिस ने एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन उसके तीन दोस्त नदी में लापता हो गए। जल पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की टीम नदी में लगातार तलाश कर रही है।

बताया गया कि बस्ती जिले के मंगलपुर इलाके के रहने वाले किशन सोनी का गुरुवार को जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों अभिषेक कुमार, सुजल और राज गुप्ता के साथ अयोध्या घूमने आया था। सुबह चारों दोस्त लक्ष्मण घाट पहुंचे। इस दौरान तीन युवक सरयू में नहाने के लिए उतर गए।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-07 at 1.12.12 PM

Advertisement

बताया जा रहा है कि नहाते समय तीनों युवक धीरे-धीरे गहरे पानी की तरफ चले गए। घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कुछ ही देर में तीनों पानी में डूबने लगे। शोर सुनते ही घाट पर तैनात जल पुलिस और गोताखोर नदी में कूद पड़े।

रेस्क्यू टीम ने एक युवक को बाहर निकाल लिया, जबकि अभिषेक कुमार, सुजल और राज गुप्ता का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। नदी में 10 से ज्यादा गोताखोरों को उतारा गया है। घाट के आसपास लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस का कहना है कि लापता युवकों की तलाश जारी है। परिवार के लोग भी अयोध्या पहुंच रहे हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  कैलाश मंदिर में होती है 'जुड़वा' शिवलिंग की पूजा...परशुराम व उनके पिता से जुड़ा है इतिहास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link