Ayodhya

‘वेस्ट नो मोर इन अयोध्या’ की मुहिम…मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का शुभारंभ

MRF सेंटर में रोजाना होगा चार वार्डों के दस टन कचरे का निस्तारण, शिवनगर वार्ड में महापौर व नगर आयुक्त ने कहा-तैयार जैविक खाद से बढ़ेगी हरियाली

अयोध्या, 13 मार्च 2026:

नगर निगम के शिव नगर वार्ड स्थित मऊशिवाला में
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का शुभारंभ किया। इस सेंटर में रोजाना दस टन कचरे का निस्तारण कर जैविक खाद तैयार की जाएगी। इससे हरियाली को बढ़ावा मिलेगा वहीं रामनगरी को वेस्ट नो मोर इन अयोध्या के रूप में आगे बढाया जाएगा।

नगर निगम के अनुसार यह केंद्र फिलहाल चार वार्ड शिवनगर, चित्रगुप्तनगर, कृष्णानगर व लाला लाजपत राय नगर से एकत्र होने वाले कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन का काम करेगा। इससे कचरे के बेहतर निस्तारण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

WhatsApp Image 2026-03-13 at 8.09.58 AM

ये भी पढ़ें:

इस एमआरएफ सेंटर में रोजाना करीब 10 टन कचरे के निस्तारण की व्यवस्था की गई है। यहां प्लास्टिक, कागज और अन्य रिसाइक्लिंग योग्य सामग्री को अलग किया जाएगा और आगे प्रसंस्करण के लिए भेजा जाएगा। वहीं घरों से आने वाले गीले कचरे को कम्पोस्टिंग प्रक्रिया से गुजारकर जैविक खाद तैयार की जाएगी। इस खाद का इस्तेमाल शहर में पौधारोपण और हरियाली बढ़ाने के काम में किया जाएगा।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त भारत, चिंतन संस्था की संस्थापक भारती चतुर्वेदी, एसबीआई फाउंडेशन के एमडी स्वप्न धर, सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय, पार्षद शिव कुमार, पार्षद रमा शंकर निषाद, अलोक राणा, एकता भटनागर समेत कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  अवधेश प्रसाद के अपमान पर सपाइयों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link